बेगूसराय: बेगूसराय के तिलरथ के पास ट्रेन से नीचे गिरने दौरान एक महिला की हुई मौत,
बेगूसराय में ट्रेन से नीचे गिरने के दौरान एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई।इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि कंचन देवी अचानक ट्रेन से नीचे गिर गई थी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।