बेगूसराय: पारिवारिक कलह के कारण बेगूसराय के पिपरा में एक युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
बेगूसराय में एक युवक ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। इस आत्महत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है की पारिवारिक कलह के कारण युवक ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।