बेगूसराय: जिले के 10 परीक्षा केंद्रों पर 19-22 जुलाई तक BPSC द्वारा आयोजित होगी अध्यापक भर्ती परीक्षा, कारगिल भवन में हुई बैठक
बीपीएससी द्वारा अध्यापक भर्ती परीक्षा जिले के 10 परीक्षा केंद्रों पर 19, 20, 21 एवं 22 जुलाई को एक-एक पाली में परीक्षा आयोजित होगी. परीक्षा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न करवाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. यह बातें कारगिल भवन में परीक्षा को लेकर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी जिला पदाधिकारी सह एडीएम राजेश कुमार सिंह ने कही.