इटावा: इकदिल में राज होटल पर पुलिस ने देर रात छापा, छत से कूदकर भागे युवक, कलकत्ता की 2 युवतियों समेत 8 को हिरासत में लिया
इकदिल क्षेत्र में नेशनल हाईवे 19 पर स्थित राज प्लेस होटल में शनिवार रात देह व्यापार के शक में पुलिस ने रेड मारी। पहले यहां होटल पर आए युवकों का पड़ोस की महिलाओं से छींटाकशी को लेकर विवाद बढ़ा, शिकायत पर पुलिस ने होटल में छापा मारकर दो युवतियों समेत आठ लोगों को हिरासत में लिया। होटल के दस्तावेज जब्त किए, कई डायरी बरामद हुई। छत से कूदे एक घायल को अस्पताल भेजा।