झालरापाटन: तीनधार में किराना दुकान में चोरी, रवि जाट की दुकान छठी बार बनी निशाना, लाखों का सामान हुआ चोरी
तीनधार चौराहे पर स्थित बड़बेली निवासी रवि जाट की किराना दुकान में चोरों ने एक बार फिर सेंधमारी की है। यह पिछले दो वर्षों में छठी बार है जब उनकी दुकान को निशाना बनाया गया है। इस वारदात में चोर लाखों रुपये का सामान,नकदी लेकर फरार हो गए। मालिक रवि जाट में शनिवार शाम 5 बजे बताया कि चोरों ने पुलिस की सक्रियता को धता बताते हुए फिल्मी अंदाज में वारदात को अंजाम दिया