पन्ना: सारनाथ एक्सप्रेस से घर लौट रहा पन्ना का शाहरुख रहस्यमय ढंग से लापता, पता बताने वाले को मिलेगा इनाम
Panna, Panna | May 6, 2026 पन्ना का एक परिवार इन दिनों गहरे सदमे में है। 28 वर्षीय शाहरुख खान छत्तीसगढ़ से घर लौटते समय रास्ते से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। परिजनों के अनुसार, शाहरुख को आखिरी बार भिलाई में देखा गया था, जहाँ से उन्होंने फोन पर अपनी परेशानी बताई थी। चश्मदीदों का दावा है कि उन्हें एक चार पहिया वाहन में बैठते देखा गया, जिसके बाद से उनका फोन बंद है।