बिहार: बिहार शरीफ पहुंचे मंत्री श्रवण कुमार, संसद परिसर में हुए विवाद की निंदा की
Bihar, Nalanda | Dec 20, 2024 ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार शुक्रवार की सुबह 11 बजे बिहार शरीफ परिसदन पहुचे। इस दौरान संसद परिसर में हुए विवाद की निंदा की है। उन्होंने नालंदा में कहा कि इस घटना से पूरा देश शर्मसार हुआ है। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह द्वारा अंबेडकर पर दिए गए बयान का बचाव करते हुए कहा कि गृह मंत्री ने अंबेडकर के प्रति समर्पण और उनके रास्ते पर चलने की बात कही थी।