हरदोई: कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई जिला बाल कल्याण समिति और जिला टास्क फोर्स की बैठक
Hardoi, Hardoi | Jul 28, 2025 जिलाधिकारी ने कहा की रानी लक्ष्मी बाई योजना में भुगतान अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाये। 15 अगस्त तक अवशेष भुगतान हेतु सक्षम स्तर पर संस्तुति प्रेषित की जाये। मिशन वात्सल्य के अंतर्गत बालिकाओं के होम के लिए प्रस्ताव निदेशालय प्रेषित किया जाये। मानक के अनुरूप भवन चिन्हित किया जाये। बच्चों का कौशल प्रशिक्षण कराया जाये। बाजार की माँग के अनुरूप ट्रेनिंग दी जाये।