पन्ना: बारिश और तूफान में गर्भवती महिला तड़पती रही, स्वास्थ्य केंद्र में लटका रहा ताला, ठप्प हुई स्वास्थ्य व्यवस्था
Panna, Panna | Apr 28, 2026 मध्यप्रदेश के पन्ना में सरकारी दावों की पोल खुल गई है। भारी बारिश और तूफान के बीच कल्दा स्वास्थ्य केंद्र पर ताला लटका मिला, जिससे एक गर्भवती महिला घंटों तड़पती रही। मजबूरन परिजनों को जोखिम उठाकर 27 किलोमीटर दूर सलेहा जाना पड़ा। गनीमत रही कि जच्चा-बच्चा सुरक्षित हैं, लेकिन सवाल बरकरार है— आखिर इस लापरवाही का जिम्मेदार कौन?