माधौगढ़: रक्षाबंधन पर बहनों ने सभासद अरविंद सिंह सेंगर की कलाई पर बांधी राखी, शिक्षा का लिया संकल्प
माधौगढ़ नगर स्थित मालवीय नगर वार्ड नंबर-2 में रक्षाबंधन का पर्व इस बार सामाजिक सरोकार और शिक्षा के संकल्प के साथ मनाया गया। वार्ड की बहन-बेटियों ने सभासद अरविंद सिंह सेंगर की कलाई पर अपने हाथों से राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को मजबूत किया और एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ रहने का संदेश दिया।दिन शनिवार समय 9 बजे राखी बांधी और कॉपी पेन वितरण किए।