सोहागपुर: सिंदुरी भर्री गांव: भ्रष्टाचार करने वाले रोजगार सहायक की सीईओ जिला पंचायत से शिकायत
शहडोल जिले के जनपद पंचायत सोहागपुर अंतर्गत सिंदुरी भर्री गांव के ग्रामीण मंगलवार को लगभग 2:15 बजे एकत्रित होकर सीईओ जिला पंचायत कार्यालय पहुंचे और सीईओ जिला पंचायत को एक शिकायत पत्र सौपा है,शिकायत पत्र में कहा है कि गांव के रोजगार सहायक के द्वारा हितग्राहियों की मजदूरी दूसरे मजदूरों के खाते में डाली गई है,और पैसा हड़प लिया गया है।