शामली: लांक गांव में हर्ष फायरिंग की घटना में शामिल ग्रामीण को पुलिस ने अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया
Shamli, Shamli | Jun 8, 2026 सोमवार की दोपहर 3 बजे शामली कोतवाली पुलिस ने बताया कि 29 अप्रैल को क्षेत्र के गांव लांक में हर्ष फायरिंग की घटना प्रकाश में आई थी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में लांक गांव के ही रहने वाले अभियुक्त सुखपाल उर्फ सुक्का को गिरफ्तार किया गया है, जिसके कब्जे से 1 अवैध देशी तमंचा, 1 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।