गुना नगर: वार्ड 9 बूढ़े बालाजी पर बिगड़ी बच्चों की तबीयत, जिला अस्पताल पहुंचे कांग्रेस पार्षद उठाए सवाल, बच्चों की हालत में सुधार
गुना नगर पालिका के वार्ड 9 बूढ़े बालाजी पुरानी छावनी के डेढ़ दर्जन बच्चो की 7 जून को अचानक तबियत बिगड़ी। परिजनों का कहना है कि पानी का इनफेक्शन डॉक्टर ने बताया है। 8 जून को कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष शेखर वशिष्ठ सहित पार्षदों ने बच्चों का स्वास्थ्य जाना परिजनों से चर्चा की। हालांकि बच्चों की हालत में अब सुधार है, पानी के सैंपल लिए गए है निगरानी जारी है।