बसरेहर थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव के पास सोमवार रात 9 बजे कुएं में छह दिन से लापता कृष्ण चंद्र का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। कुएं से शव निकलने की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने मृतक की पहचान उसकी चप्पलों के आधार पर की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।