कायमगंज: नवाबगंज में त्रिपाठी धर्मकांटा के पास डीसीएम ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, युवक घायल, पुलिस ने चालक पर मुकदमा दर्ज किया
नवाबगंज के गांव बिरसिंहपुर निवासी बृजेश अपने ट्रैक्टर पर मक्का लादकर धर्म कांटे पर बजन करने जा रहे थे। तभी त्रिपाठी धर्म कांटा के पास डीसीएम ने खड़े ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बृजेश कुमार की तहरीर पर नवाबगंज पुलिस ने पटियाली निवासी डीसीएम चालक देवेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।यह घटना 24 जून को हुई।