बहराइच: लक्ष्मणपुर मटेही इलाके में तलाकशुदा पत्नी को मोटरसाइकिल से घसीटने से महिला व युवक हुए घायल
बहराइच के नानपारा कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पूर्व पत्नी को मोटरसाइकिल से घसीट दिया। स्थानीय लोगों ने महिला को बचाकर पुलिस को सूचना दी। वही महिला की मां की शिकायत पर युवक के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं युवक का बहराइच अस्पताल मे इलाज जारी है। क्षेत्राधिकारी नानपारा ने बहराइच अस्पताल पहुंच कर जांच की है।