तरहसी प्रखंड के आरका पंचायत अंतर्गत आरका वन आंगनबाड़ी केंद्र के पास बन रहे रेन वाटर हार्वेस्टिंग सोख्ता निर्माण को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में भारी अनियमितता और लापरवाही का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। बुधवार को मौके पर सांसद प्रतिनिधि अनिल कुमार सिंह, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष शंभू प्रसाद, ग्रामीण अर्जुन महतो, दिली