गोहद: गोहद थाना पुलिस ने साइबर जागरूकता अभियान के तहत कोचिंग सेंटरों पर दी छात्रों को समझाइश।
Gohad, Bhind | Jul 2, 2026 गोहद थाना पुलिस ने गुरुवार को लगभग 11:00 बजे नगर में संचालित कोचिंग सेंटरों पर पहुंचकर छात्रों को साइबर ठगी के मामलों में जागरूक किया वहीं छात्रों को समझाईश दी कि अनजाने व्यक्ति को ओटीपी ना दे। वही खाते की गोपनीय जानकारी साझा ना करें, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने, डिजिटल अरेस्ट, निवेश एवं नौकरी के नाम पर होने वाली साइबर धोखाधड़ी से बचने के उपाय बताए।