कांके: चाईबासा में IED ब्लास्ट से घायल जवान बेहतर इलाज के लिए रांची लाया गया
Kanke, Ranchi | Apr 16, 2026 चाईबासा में हुए IED ब्लास्ट में घायल जवान को बेहतर इलाज के लिए गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे रांची लाया गया है। बता दें कि चाईबासा के सारंडा जंगल में गुरुवार को नक्सलियों द्वारा बिछाए गए IED ब्लास्ट में जवान अभिनव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल जवान को हेलिकॉप्टर से एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया, जहां उन्हें राज अस्पताल में भर्ती किया गया है।