बैतूल: बैतूल भोपाल हाइवे पर महाकाल ढाबे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मृत युवक के शव का पाढर पुलिस ने करवाया पीएम
Betul, Betul | May 26, 2024 घटना शनिवार देर रात की है।जहां बैतूल भोपाल हाइवे पर पड़ने वाले महाकाल ढाबे के पास एक अज्ञात वाहन ने साकादेही निवासी रामसरोज को टक्कर मार दी थी।इस दुर्घटना में रामसरोज की मौके पर ही मौत हो गई थी।पाढर पुलिस के द्वारा रविवार को मृत युवक के शव का पीएम करवाकर परिजनों को सौपा है। वही पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।और इस मामले की जांच कर रही है।