डुमरांव: डुमरांव में ट्रेलर बने ट्रैफिक के विलेन, गुल्ला टूटने से पूरे दिन शहर में लगा जाम, छह साल से अधर में लटकी बाईपास योजना
Dumraon, Buxar | Jun 24, 2026 डुमरांव शहर में बालू लदे ट्रेलरों का बढ़ता दबाव अब आम जनजीवन के लिए बड़ी समस्या बन गया है। बुधवार की सुबह 7 बजे नया थाना के समीप एक ट्रेलर का गुल्ला टूट जाने से डुमरांव–बिक्रमगंज मुख्य मार्ग पर पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही।