गोलमुरी-सह-जुगसलाई: कदमा की महिला ने रांची के युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया, महिला थाने में शिकायत
कदमा की रहने वाली एक महिला ने रांची के अरगोड़ा की रहने वाले युवक संदीप पाटिल पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया है। हमले में महिला ने गुरुवार को 6:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। महिला ने बताया कि उसने साकची थाने में मामले की शिकायत की है। महिला की मांग है कि पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर महिला को इंसाफ दिलाए।