बुलंदशहर: लंदशहर नुमाइश में सजी काव्य की महफिल: शम्भू शिखर ने हंसाया, हरिओम पंवार ने जगाया देशभक्ति का जज्बा
बुलंदशहर में जिला प्रदर्शनी (नुमाइश) के तहत आयोजित कवि सम्मेलन में देश के ख्याति प्राप्त कवियों ने अपनी ओजपूर्ण, हास्य और भावपूर्ण कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में काव्य की सरिता बहती रही और पंडाल में मौजूद श्रोताओं ने आनंद उठाया, कार्यक्रम शुक्रवार देव रात्रि लगभग 11:00 बजे तक चला।