बहराइच: कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित शांति समिति की बैठक में डीएम ने त्योहारों पर नई परंपरा शुरू न करने की की अपील
कलेक्ट्रेट सभागार मे जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता मे जिला शांति समिति की बैठक संपन्न हुई यह बैठक मुहर्रम त्यौहार के दृष्टिगत सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा शांतिपूर्ण एवं परंपरागत तरीके से आपसी भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने के लिए आयोजित हुई। गुरुवार को डीआईओ ने बताया कि बैठक के दौरान अपील की गई है कि किसी प्रकार की नई परंपरा शुरू न की जाए