ऊंचाहार: ऊँचाहार बस स्टैंड पर शराब के नशे में भिड़े दो युवक, वीडियो हुआ वायरल
ऊंचाहार कस्बे का बस स्टैंड उस वक्त जंग का अखाड़ा बन गया, जब दो युवक आपस मे भिड़ गये और सड़क पर ही गुत्थम गुत्थी शुरू हो गई, दोनों एक दूसरे से भिड़कर मारपीट करने लगे,वहीं वहाँ मौजूद लोगों में किसी ने इसका वीडियो बनाकर गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।बताया जा रहा है कि दोनों युवकों ने शराब पी थी और किसी बात को लेकर दोनों विवाद हुआ था।