मंझनपुर: पश्चिम शरीरा में जमीन विवाद के तनाव में युवक ने खाया जहर, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
पश्चिम शरीरा निवासी होरीलाल (29) पुत्र हीरा ने गुरुवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रयागराज रेफर कर दिया। हालांकि परिजन उसे मंझनपुर स्थित न्यू तेजमती हॉस्पिटल में भर्ती कराए थे।