गुना नगर: NH-46: टेकरी से दर्शन कर लौट रहे कपल के साथ गादेर के जंगल में लूट युवती से दुष्कर्म का प्रयास, 5 आरोपी गिरफ्तार
गुना जिले के धरनावदा थाना क्षेत्र में NH पर गुरुवार देर रात बाइक खराब होने के दौरान रुके महिला और पुरुष से 4-5 अज्ञात बदमाशों ने लूटपाट की। पीड़िता ने दुष्कर्म के प्रयास का भी आरोप लगाया है। राहगीरों के पहुंचने पर आरोपी फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया। एसपी हितिका वासल ने विशेष जांच टीम गठित कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।