सोहागपुर: कलेक्ट्रेट कार्यालय के विराट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न, अधिकारी-कर्मचारी रहे मौजूद
शहडोल सोमवार को लगभग 3:30 बजे तक कलेक्ट्रेट कार्यालय के विराट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई है,बैठक में कलेक्टर डॉक्टर केदार सिंह ने परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सड़क दुर्घटना में कमी लाने हेतु हेलमेट अनिवार्य रूप से पहनने के लिए वाहन चालकों को को प्रेरित करें।