मांधना के चंडी वास में 7-8 दिन से अकेला घूम रहा युवक, परिवार की तलाश
पंचकूला, हरियाणा | देव दर्शन शर्मा की रिपोर्ट
मोरनी खंड के मांधना गांव स्थित चंडी वास बस सेल्टर के पास एक युवक पिछले करीब 7-8 दिनों से अकेला घूमता हुआ दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों के अनुसार युवक अपना नाम दीपू बता रहा है, लेकिन वह अपने घर और परिवार के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहा है।
चंडी वास निवासी अमरजीत ने युवक को अकेले बैठे देखा। युवक की स्थिति को देखते हुए उन्होंने उसे उसके परिजनों तक पहुंचाने के लिए मीडिया के माध्यम से लोगों से मदद की अपील की है।
ग्रामीणों के मुताबिक युवक मानसिक रूप से कमजोर प्रतीत हो रहा है। ऐसे में उसके परिवार की पहचान और सही ठिकाने की जानकारी जुटाना जरूरी है।
पहचान होने पर करें संपर्क
यदि कोई व्यक्ति युवक को पहचानता है या उसके परिवार के बारे में कोई जानकारी रखता है, तो कृपया उसे परिजनों तक पहुंचाने में सहयोग करें।
संपर्क: अमरजीत, चंडी वास — 8307132562
परिजनों तक पहुंचाने के लिए खबर और वीडियो को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की गई है। संभव है कि आपकी एक शेयर इस युवक को उसके परिवार से मिलाने में मदद कर दे।
समाचार संसार न्यूज़ 24 | हर खबर पर पैनी नजर
#मोरनी #मांधना #चंडीवास #गुमशुदा_व्यक्ति #परिवार_तक_पहुंचाएं #सच्ची_खबर_सटीक_विश्लेषण