मुरैना नगर: जिला अस्पताल पहुंची कायाकल्प की 3 सदस्यीय टीम का अस्पताल प्रबंधन ने किया स्वागत, सभी विभागों का किया जाएगा निरीक्षण
जिला अस्पताल के सिविल सर्जन ने बताया कि आज सुबह कायाकल्प कि टीम जिला अस्पताल पहुंची तो अस्पताल प्रबंधन सहित नर्सिंग स्टॉफ ने उनका पुष्पगुच्छे देकर ओर तिलक कर स्वागत किया।कायाकल्प कि टीम में तीन सदस्य थे।सबसे पहले टीम ने मीटिंग हॉल पहुंचकर जिला अस्पताल प्रबंधन ओर स्टॉफ के साथ बैठक कि उसके बाद टीम सभी विभागों का निरीक्षण करेगी।