भरगामा: मुहर्रम ताजिया जुलूस को लेकर प्रशासन सतर्क, लाइसेंस लेने का दिया निर्देश
भरगामा प्रखंड क्षेत्र में आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं विधि-व्यवस्था के अनुरूप संपन्न कराने को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में भरगामा थाना परिसर में ताजिया कमिटी के सदस्यों एवं खलीफाओं के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने की।