गोरखपुर: रामगढ़ताल नौका विहार में बड़ा हादसा, दो नावों की टक्कर में एक युवक की मौत, तीन घायल
गोरखपुर के रामगढ़ताल स्थित नौका विहार में रविवार रात बड़ा हादसा हो गया। करीब साढ़े नौ बजे दो नावों की आमने-सामने टक्कर में एक नाव पलट गई, जिससे एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक बच्चे समेत तीन लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान कुशीनगर के हाटा थाना क्षेत्र के पीपरा गांव निवासी 21 वर्षीय लखमुद्दीन के रूप में हुई है। वहीं घायल कयामुद्दीन अंसारी और एक बच्चे का जिला