मनीगाछी: हत्या मामले के दो फरार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तिहार, कोर्ट के आदेश पर मनिगाछी थाना की कार्रवाई
मनिगाछी थाना पुलिस ने हत्या के एक मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर इश्तिहार की तामिला की है। पुलिस के अनुसार, मनिगाछी थाना कांड संख्या 68/25, धारा 109(1) के प्राथमिक अभियुक्त पंकज कुमार सहनी (पिता- लालो सहनी) एवं राहुल सहनी (पिता- रामलखन सहनी), दोनों निवासी ग्राम मकरंदा, थाना मनिगाछी, जिला दरभंगा के घर विधिवत इश्तिहार चस्पा किया