कानपुर: गंगा बैराज पर युवक की मौत के बाद बवाल, शव रखकर लगाया जाम
कानपुर के नवाबगंज थाना क्षेत्र में गंगा बैराज स्थित ज्योरा पेट्रोल पंप के पास हुए सड़क हादसे में सुलेमान नाम के युवक की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
परिजनों ने मृतक के परिवार को मुआवजा देने और मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के चलते कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात प्रभावित रहा।
सूचना मिलते ही नवाबगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और स्थिति सामान्य कराने के प्रयास जारी हैं।
📍 स्थान: गंगा बैराज, नवाबगंज, कानपुर
👉 ऐसी ही कानपुर की हर बड़ी और भरोसेमंद खबर के लिए Ground Zero News को फॉलो करें।.
.
#Kanpur #KanpurNews #GangaBarrage #Nawabganj #RoadAccident BreakingNews UttarPradesh Police GroundZeroNews
Mathura, Mathura | Aug 1, 2026