कानपुर में सनसनी!
रावतपुर थाना क्षेत्र की गुरुदेव चौकी के अंतर्गत गीता नगर मेट्रो रेलवे लाइन के पास जीटी रोड किनारे खड़ी "भारत सरकार" लिखी एक अर्टिगा कार के अंदर एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया।
मृतक की पहचान काकादेव निवासी शशिकांत कनौजिया के रूप में हुई है। पुलिस की शुरुआती जांच में युवक की जेब से जहरीले पदार्थ की एक पुड़िया मिलने की बात सामने आई है। प्रथम दृष्टया जहरीला पदार्थ खाने से आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगी।
मौके पर पहुंची रावतपुर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज भी खंगाल रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक कार तक कैसे पहुंचा और घटना किन परिस्थितियों में हुई।
Ground Zero News इस मामले से जुड़ी हर बड़ी अपडेट आप तक सबसे पहले पहुंचाएगा।
.
.
#Kanpur #KanpurNews #Rawatpur #GeetaNagar #BreakingNews