बरेली: प्रेमनगर में सनकी आशिक का आतंक: महिला का पीछा, रंगदारी और छेड़छाड़, पुलिस ने दबोचा आरोपी
बरेली के प्रेमनगर में महिला से छेड़छाड़, पीछा करने और रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने आरोपी ईशान सक्सेना को गिरफ्तार किया। पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कुदेशिया पुल के पास दबिश देकर उसे पकड़ा, दो मोबाइल और स्कॉर्पियो बरामद कर सीज की। आरोपी ने महिला को 2018 से जानने और पसंद करने की बात कबूली।