होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम में देहात थाने में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीओपी ने लूट की वारदात का किया खुलासा
बुधवार को करीब 3 बजे देहात थाने में प्रेस वार्ता आयोजित कर एसडीओपी जितेंद्र पाठक ने लूट की वारदात का खुलासा करते हुए बताया कि कार सवार आरोपियों ने सुनसान सड़क पर बाइक सवारों का पीछा किया, फिर रास्ता रोककर मारपीट की और सोने की चेन लूटकर फरार हो गए थे। वारदात के बाद देहात पुलिस ने जिलेभर में सघन जांच अभियान चलाया और करीब 200 सीसीटीवी कैमरे खंगाले।