दातागंज: उसहैत थाना क्षेत्र के बरौनियां गांव में डायल 112 के पुलिस कर्मियों का शादी के कार्यक्रम में हंगामा, वीडियो हुआ वायरल
मंगलवार दोपहर 12 बजे के लगभग उसहैत थाना क्षेत्र के बरौनियां गांव से एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें डायल 112 के पुलिस कर्मियों द्वारा शादी के कार्यक्रम में हंगामा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पुलिस कर्मी दावत खाने गए थे। उसके बाद उन्होंने कार्यक्रम जमकर हंगामा की है। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।