शाहजहांपुर: नोडल अधिकारी मनीष चौहान ने की समीक्षा बैठक, बोले- 'पारदर्शिता और गुणवत्ता से समझौता नहीं'
शाहजहाँपुर। उत्तर प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव एवं जनपद के नोडल अधिकारी मनीष चौहान ने गुरुवार को विकास भवन में जिला विकास, राजस्व और कानून व्यवस्था की गहन समीक्षा की। बैठक में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह और अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों की मौजूदगी में जनपद का प्रगति कार्ड पेश किया गया, जिसमें शाहजहाँपुर ने अधिकांश सरकारी योजनाओं में ‘ग्रेड-ए’ हासिल कर उत्कृ