शाहबाद: आंधी और बारिश से आम की फसल को हुआ नुकसान, बागवान ने साझा की आपबीती
गुरुवार को रात्रि 9:00 बजे से 11:00 तक आई आंधी और बारिश से आम की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। समय से पहले ही आम की फसल गिर जाने से बागवानों का काफी नुकसान हुआ है। शुक्रवार को शाम 4:00 बजे प्रगतिशील बागवान तारिक खां ने बताया यह दैवीय आपदा है । इस पर किसी का जोर नहीं। आंधी पानी आने से नुकसान तो हुआ है।