शिकोहाबाद: भूड़ा वाले बालाजी के दरबार में उमड़ा जनसैलाब, 'छप्पन भोग' और केक काटकर मनाया गया जन्मोत्सव
शिकोहाबाद मे सिद्धपीठ भूड़ा वाले बालाजी मंदिर में गुरुवार को हनुमान जयंती का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गुरुवार सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ जुटना शुरू हो गई, जो शाम 5 बजे तक जारी है। इस अवसर पर मंदिर में विशेष हवन-पूजन के साथ भगवान को 'छप्पन भोग' लगाया गया और हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाते हुए केक काटा गया।