मंझनपुर: खाद, पानी और सड़क की मांग को लेकर गरजे किसान, भाकियू अम्बावता ने मंझनपुर तहसील में एसडीएम को सौंपा चार सूत्रीय ज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन अम्बावता की मासिक बैठक मंगलवार को मंझनपुर तहसील परिसर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय ने की, जबकि आयोजन तहसील अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव ने किया। जिला उपाध्यक्ष राम प्रकाश पाठक ने बैठक का संचालन किया। बैठक में किसानों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।