रामपुर: कोतवाली थाना क्षेत्र में माला सिनेमा के मालिक के साथ मारपीट और लूट के आरोप में न्यायालय के आदेश पर 8 लोगों पर FIR दर्ज
Rampur, Rampur | May 16, 2025 शुक्रवार को रात ग्यारह बजे मिली जानकारी के अनुसार रामनाथ कॉलोनी निवासी रेशु बंसल माला सिनेमा के मालिक है। नगर पालिका से अनुमति लेकर रेशु बंसल ने अपना माला सिनेमा तुड़वा रहे है। इसी दौरान कुछ लोगो से दीवार व रास्ते को लेकर विवाद हो गया था। जिसे पुलिस द्वारा सुलझा दिया गया। रेशु बंसल का आरोप है कि इसी रंजिश को लेकर 15 अप्रेल को उसके साथ गाली गलौच व मारपीट हुई।