चकिया: तिलौरी रसूलपुर में बिजली के पोल में उतरे करंट से भैस की मौत, ग्रामीणों ने मुआवजे की रखी मांग
तिलौरी रसूलपुर गांव में करंट की चपेट में आने से एक भैंस की मौत हो गई। गुरुवार दोपहर 03 बजे पशुपालक रामसकल यादव के अनुसार, भैंस खेत में घास चरते समय करंट प्रवाहित पोल के संपर्क में आ गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पोल की तत्काल मरम्मत, दोषियों पर कार्रवाई और पीड़ित पशुपालक को मुआवजा देने की मांग की है।