बिंदकी: जोनिहा कस्बे के समीप ललौली मार्ग और महरहा गांव में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोग घायल, एक गंभीर रूप से रेफर
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के जोनिहा कस्बे के समीप ललौली मार्ग में शनिवार तथा रविवार की मध्य रात 12 बजे खड़े ट्रक में बाइक सवार विनय कुमार शर्मा टकरा गए। जिससे वह गंभीर घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी बिंदकी से रेफर किया गया। इसी प्रकार थाना कल्यानपुर क्षेत्र के अंतर्गत महरहा गांव में स्पीड ब्रेकर में अनियंत्रित होकर बाइक सवार सूरज गिरकर घायल हो गए।