गरौठा: गरौठा क्षेत्र में अवैध बालू खनन पर पुलिस ने किया बड़ा एक्शन, लाखेरी नदी और जसवंतपुरा घाट से दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
गरौठा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जसवंतपुरा घाट और बंगरा के पास लाखेरी नदी से अवैध बालू ढो रहे दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया। कोतवाली प्रभारी सुरजीत सिंह ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और अब तक 26 वाहनों पर कार्रवाई की जा चुकी है।