पिपरई: चिरवास गांव के पास शादी से लौट रहे मां-बेटे की बाइक की टक्कर, 3 गंभीर घायल
पिपरई क्षेत्र में मंगलवार शाम लगभग पांच बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। चिरवास गांव के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बरखेड़ा काछी गांव निवासी रोहित वंशकार अपनी मां ममता वंशकार के साथ कौधयाई गांव से शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही बाइक से उनकी सीधी टक्कर हो गई।