नानपारा: नानपारा क्षेत्र के कई गांवों में अघोषित बिजली कटौती को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, सुधार की मांग की
कावपारा के ग्रामीण क्षेत्रों में भीषण गर्मी के बीच अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। रात में तीन से चार घंटे तक बिजली गुल रहने से ग्रामीणों का जीवन प्रभावित हो रहा है। नानपारा के बंजारन टांडा से जुड़े ग्राम माघी, सरैयां, बंजरिया और महोली सहित दर्जनों गांवों में यह समस्या आम हो गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रतिदिन रात 10 बजे के बाद बिजली काट दी जाती