बीना: ग्राम भानगढ़ में कुएं में गिरने से 18 वर्षीय युवती की मौत, पुलिस ने मर्ग कायम किया
Bina, Sagar | Dec 11, 2025 18 वर्षीय रचना पिता जसरथ कुर्मी निवासी भानगढ़ घर के आंगन में स्थित कुएं से गुरुवार को पानी भरने गई थी और पानी भरते समय पैर फिसलने की वजह से कुएं में गिर गई। जिससे कुएं में डूबने से युवती की मौत हो गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को निकाला और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव अस्पताल पहुंचा दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।