बीना: अतिक्रमण के खिलाफ नगर पालिका की मुहिम जारी, इटावा के बाद बजरिया क्षेत्र में कार्रवाई
Bina, Sagar | Dec 10, 2025 नगर पालिका की अतिक्रमण हटाओ मुहिम अब तेज हो गई है। इटावा क्षेत्र के बाद अब बजरिया क्षेत्र में नगर पालिका के द्वारा जोरदार कार्रवाई की गई ।बुधवार दोपहर करीब 3 बजे नगर पालिका की टीम ने गांधी चौराहा से सागर फाटक और झांसी फाटक ओवरब्रिज तक धावा बोला। दुकानों के बाहर फैले अतिक्रमण का सामान जप्त किया गया, अवैध टिन शेड हटाने के सख्त निर्देश दिए गए।